Sirmour: दिल्ली सरकार करवाएगी प्रीति ढिल्लों का पूरा इलाज

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचारित प्रीति ढिल्लो (43) का आगामी उपचार दिल्ली सरकार करवाएगी। दिल्ली निवासी महिला पांवटा में सड़क किनारे मिली थी। इसके बाद करीब 15 दिनों से उपचाधीन थी। क्षेत्र के एक दर्जन समाजसेवी महिला की सेवा कर रहे थे।
दरअसल महिला अपना उपचार दिल्ली में ही करवाना चाहती थी। इसके बाद एसडीएम पांवटा साहिब के माध्यम से दिल्ली महिला आयोग को एक पत्र भेजा गया। अब महिला को उपचार के लिए एलएनजीपी अस्पताल दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया है।
बता दें कि पांवटा में सड़क के किनारे मिली महिला विगत 26 नवंबर को 108 एंबुलेंस की सहायता से बहुत ही बुरी दशा में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाई गई थी। पिछले 15 दिनों से समाजसेवी योगिता गोयल, हेमंत शर्मा, अफलातून, संगीता, पत्रकार संजय कंवर, प्रीति चौहान, नीलम ठाकुर, रविना व गीता सहित सिविल अस्पताल का पूरा स्टाफ दिन रात महिला की सेवा कर रहा था।
बीमार महिला ने दिल्ली के अस्पताल में उपचार करवाने की इच्छा जाहिर की। इसके उपरांत सेवा में जुटी टीम ने एसडीएम विवेक महाजन के माध्यम से दिल्ली महिला आयोग को पत्र लिखा। मामला दिल्ली सरकार के संज्ञान में आया। दिल्ली सरकार ने उपचार का जिम्मा लिया है। अब बीमार प्रीति ढिल्लों का उपचार दिल्ली एलएनजीपी अस्पताल में होगा। शनिवार सुबह ही समाजसेवी हेमंत शर्मा, संजय कंवर व अस्पताल की सफाई कर्मी गीता देवी उक्त महिला को लेकर दिल्ली रवाना हो गए।
संजय कंवर व हेमंत शर्मा ने बताया कि बीमार महिला प्रीति के उपचार की जिम्मेवारी अब दिल्ली सरकार ने ले ली है। प्रीति को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। अब तक महिला के उपचार में सहयोग करने वाले पांवटा अस्पताल प्रबंधन व समस्त समाजसेवियों का आभार जताया। उधर, सिविल अस्पताल पांवटा साहिब प्रभारी डॉ. अमिताभ जैन ने भी इसकी पुष्टि की है।












Click it and Unblock the Notifications