जागेश्वरी माता मंदिर में बनाया जाएगा लोक, CM शिवराज चौहान ने कहा- विकास के लिए नहीं रहेगी पैसे की कमी

चंदेरी के ऐतिहासिक जागेश्वरी माता मंदिर में जागेश्वरी माता मंदिर लोक बनाया जायेगा। इस बात की जानकारी खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। दरअसल, सीएम चौहान रविवार 1 अक्टूबर को अशोकनगर जिले के चंदेरी पहुंचे। यहां लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, 'अशोकनगर और चंदेरी क्षेत्र के विकास के लिये पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी।'

सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों के लिए सूखे के संकट में हर संभव मदद की जायेगी। राज्य सरकार उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है। उन्हें सर्वे कराकर जल्द राहत राशि वितरित की जाएगी। सीएम चौहान ने बोलते हुए कहा कि हमने जनता के कल्याण की योजनाओं को लागू किया है।

Shivraj Singh Chouhan

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की भी आलोचना की। सीएम ने कहा कि पिछली सरकार ने हमारी कई योजनाएं बंद कर दीं थी। हमारी सरकार ने कन्यादान योजना, तीर्थ दर्शन योजना जैसी जन-कल्याणकारी योजनाओं को फिर से शुरू किया है। बहनों के दुख दर्द दूर करने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई है।

उन्होंने कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं। मेरे मन में विचार आया कि बहनों को साल में एक बार पैसा देने से काम नहीं चलेगा। हर महीने एक हजार रुपए उनके बैंक खातों में डालूंगा। यह राशि एक हजार से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी है। धीरे-धीरे लाड़ली बहनों के खातें में यह राशि बढ़ाकर तीन हजार कर दी जाएगी। बहनों के सारे दु:ख दूर कर दिए जाएंगे।

मैंने बहनों को पैसा नहीं दिया, उनका सम्मान बढ़ाया है
सीएम चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एक नई सामाजिक क्रांति है। बहनों को पैसा नहीं दिया, उनका सम्मान, इज्जत और मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे पात्र लोगों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाकर दिए जाएंगे।

मध्यप्रदेश की धरती पर किसी भी गरीब को बिना जमीन के नहीं रहने देंगे। कहा कि लाड़ली बहनों और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की बहनों को अब रसाई गैस 450 रुपए में दी जाएगी। जिन लाड़ली बहनों के नाम रसोई गैस नहीं है, उनके पति के नाम पर दर्ज सिलेंडर बहनों के नाम ट्रांसफर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+