विकास भवन का सीएम शिवराज चौहान ने किया लोकार्पण, कहा- गांवों का विकास ही देशा का विकास
Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार 1 अक्टूबर को भोपाल में जेल रोड स्थित विकास भवन सह ई-गवर्नेंस सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर नव-निर्मित भवन के लोकार्पण किया।
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सीएम चौहान ने कहा, गांवों का विकास ही सही अर्थों में देश का विकास है। ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित और समृद्ध बनाना हमारा उद्देश्य है। सीएम ने कहा कि गांव की तस्वीर बदलने के लिए नई उमंग, उत्साह और विकास की नई आकांक्षाओं के साथ नए भवन में कार्य करें।

प्रदेश के गांवों को शैक्षणिक, व्यवसायिक और आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने की नीतियां बनाएं। प्रदेश के गांवों को ऐसे विकसित करें कि गांव से शहर का पलायन रुके और शहर के लोग भी गांव में बसे। इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना कि उन्होंने विभागीय कर्मचारियों की पीड़ा को समझा।
इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि नए भवन की सौगात देकर सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की मेहनत का सम्मान किया है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मलय श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।
72 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है सह ई-गवर्नेस सेंटर
विकास भवन सह ई-गवर्नेस सेंटर 78 करोड़ 42 लाख रुपए से निर्मित किया गया है। इसका निर्माण 2 लाख 51 हजार 500 वर्गफुट क्षेत्रफल में किया गया है। 6 मंजिला भवन के बेसमेंट में पार्किंग के लिए 2 तल रखे गए है। इसमें 1000 से भी अधिक अधिकारी और कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था रखी गई है।
भवन की प्रमुख विशेषताओं में केन्द्रीकृत वातानुकूलित प्रबंधन, फायर सेफ्टी, विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 600 लोगों की बैठक क्षमता वाला विशाल ऑडिटोरियम, आर्टिफिशियल लॉन और पावर बैकअप शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications