तेलंगाना में कांग्रेस को झटका, वाम दलों ने किया गठबंधन से इंकार
तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस के साथ अपनी 'मित्रता' जारी रखने का इरादा जाहिर करते हुए, दो वामपंथी दलों- सीपीआई और सीपीएम ने शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की अटकलों को खारिज कर दिया।
दोनों पार्टियों की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सीपीएम के राज्य सचिव तम्मिनेनी वीरभद्रम ने कहा, 'कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन होने की अटकलें निराधार और झूठी हैं। हम धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ उनकी पार्टी के राष्ट्रीय रुख के अनुरूप चलेंगे।'

सीपीआई के राज्य सचिव कुनामनेनी संबासिवा राव ने कहा कि उन्होंने बीआरएस सरकार की सार्वजनिक तौर पर आलोचना नहीं करने का फैसला किया है क्योंकि अगर हम ऐसा करते तो इससे भाजपा के प्रोपेगेंडा को मजबूती मिल सकती है।
कुनामनेनी संबासिवा राव ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अगले चुनावों में बीआरएस ही भाजपा को हरा सकती है। उन्होंने कहा कि बीआरएस के साथ गठबंधन करने के लिए केवल सीट शेयरिंग ही फॉर्मूला नहीं होगा। गठबंधन बनाने का आधार राजनीतिक विचारधारा पर आधारित होना चाहिए न कि चुनाव में वोट और सीट हिस्सेदारी पर।












Click it and Unblock the Notifications