CM सोरेन से वरिष्ठ पत्रकार ने की मुलाकात, अपने कैंसर की बीमारी के चल रहे उपचार से संबंधित बातें की साझा
उन्होंने मुख्यमंत्री से कैंसर को अधिसूचित रोगों की सूची में शामिल करने की पहल करने का आग्रह किया।

Jharkhand: कैसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहे वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की है। इस मुलाकात में रवि प्रकाश ने मुख्यमंत्री से अपने कैंसर की बीमारी के चल रहे इलाज के संबंध में बातचीत की साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से कैंसर की बीमारी को अधिसूचित बीमारियों की श्रेणी में शामिल करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया।
ध्यान रहे कि कैंसर को अधिसूचित बीमारी की सूची में शामिल करने से सरकारी अधिकारियों को उस बीमारी के हर एक मरीज का डाटा रखना होगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मामलों पर संसद की स्थायी समिति ने कैंसर को अधिसूचित बीमारी घोषित करने की सिफारिश की थी लेकिन अबतक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
पत्रकार रवि प्रकाश इस बीमारी से लड़ रहे हैं उन्होंने इस बीमारी को लेकर अपनी यही चिंता मुख्यमंत्री के सामने रखी है। इस बीमारी से ग्रसित होने वाले हर मरीज का पूरा आंकड़ा सरकार के स्तर पर उपलब्ध होगा। इसके साथ कैंसर बीमारी और उससे ग्रसित मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पॉलिसी बनाने में भी सहूलियत होगी ।
पत्रकार रवि प्रकाश ने इस खुद के कैमरे से क्लिक की गई मुख्यमंत्री की तस्वीर उन्हें भेंट की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकार रवि प्रकाश के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। ध्यान रहे कि कुछ दिनों पहले ही रवि प्रकाश ने रांची प्रेस क्लब में अपने कैमरे से ली गयी तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई थी। इस पूरी फोटो प्रदर्शनी को कैंसर वाला कैमरा नाम दिया था। इस दौरान वह लगातार आयोजन में शामिल रहे और तस्वीरों के विषय में सभी के सवालों का जवाब देते रहे। कैंसर वाला कैमरा के नाम से लगी इस फोटो प्रदर्शनी को लोगों ने खूब पसंद किया।












Click it and Unblock the Notifications