उड़िया वैज्ञानिक स्‍वाति नायक को नॉर्मन बोरलॉग फील्ड अवार्ड के लिए चुना गया, सीएम पटनायक ने दी बधाई

ओडिशा की वैज्ञानिक डॉक्‍टर स्‍वाति नायक को प्रतिष्ठित नॉर्मन बोरलॉग फील्‍ड अवार्ड 2023 के लिए चुना गया है। कृषि और खाद्य उत्‍पादन के क्षेत्र में उनके उत्‍कृष्ट योगदान के लिए उन्‍हें इस सम्‍मान से नवाजा जा रहा है। वैज्ञानिक डॉ स्‍वाति नायक को ओडिशा मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने बधाई दी है।

scientist Swati Nayak

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वैज्ञानिक डॉ. स्वाति नायक को प्रतिष्ठित नॉर्मन बोरलॉग फील्ड अवार्ड जीतने पर बधाई देते हुए कहा कृषि और खाद्य उत्‍पादन के क्षेत्र में उनका उत्‍कृष्ट योगदान दुनिया भर के युवा वैज्ञानिकों को प्र‍ेरित करेगा। इसके साथ ही सीएम पटनायक ने अपनी सोशल मीडिया पोस्‍ट पर लिखा डॉक्‍टर स्‍वाति को उनके द्वारा भविष्‍य में किए जाने वाले प्रयासों और प्रयोगों के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।

बता दें उड़िया वैज्ञानिक डॉ. स्वाति नायक को जिस अवार्ड के लिए गया है वो प्रतिष्ठित सम्‍मान 40 साल से कम उम्र के वैज्ञानिकों को दिया जाता है। जो वैज्ञानिक खाद्य और पोषण सुरक्षा, भूख उन्‍मूलन की फील्‍ड में काम करते हैं और हरित क्रांति के मुख्‍य वास्‍तुकार और नोबेल शांति पुरस्‍कार के विजेता डॉ नार्मन बोरलॉग के जैसा चरित्र और गुणों का प्रदर्शन करते हैं उन्‍हें दिया जाता है।

इस पुरस्कार की घोषणा वर्ल्ड फुड प्राइज फाउंडेशन ने की है। डॉ स्‍वाति नायक को 22 से 28 अक्‍टूबर के बीच अमेरिका में आयोजित समारोह में इस अवार्ड से सम्‍मानित किया जाएगा।

डॉ. स्वाति नायक संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका में ये प्रतिष्ठित पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाली तीसरी भारतीय और पहली उड़िया वैज्ञानिक होंगी। डॉ. स्वाति नायक वर्तमान समय में मनीला में अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में कार्यरत हैं। मूल रूप से भुवनेश्‍वर की रहने वाली स्‍वाती ने इस पुरस्‍कार के लिए चुने जाने पर अपने इस सम्‍मान को कृषि और किसानों के जीवन की गुणवत्‍ता के विकास की दिशा में काम करने वाले लोगों को समर्पित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+