सावित्री बाई फुले महान समाज सुधारक थी: दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सावित्री बाई फुले ऐसी महान समाज सुधारक थी जिन्होंने तत्कालीन समाज में महिला शिक्षा की अलख जगाई।

Savitri Bai Phule was a great social reformer: Dushyant Chautala

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने देश की प्रथम महिला शिक्षक कही जाने वाली सावित्री बाई फुले जी की जयंती पर उनको नमन किया और कहा कि देश में नारी -शिक्षा को बढ़ावा देने में उनका सर्वोच्च योगदान है।

यहाँ जारी बयान में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सावित्री बाई फुले ऐसी महान समाज सुधारक थी जिन्होंने तत्कालीन समाज में महिला शिक्षा की अलख जगाई। सावित्री बाई ने बाल - विवाह तथा सती -प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी।

उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले शिक्षक होने के साथ भारत के नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता, समाज सुधारक और मराठी कवयित्री भी थी। इन्‍हें बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए समाज का कड़ा विरोध झेलना पड़ा था। इस सब के बावजूद वह अपने लक्ष्य से कभी नहीं भटकीं और लड़कियों व महिलाओं को शिक्षा का हक दिलाया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि, उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है। भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई ने अपने पति समाजसेवी महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर 1848 में बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+