दिल्ली में बिजली संकट पर केंद्र के आरोपों का सत्येंद्र जैन ने दिया जवाब, पेश किए कुछ आंकड़े

नई दिल्ली, मई 03। राजधानी दिल्ली में कोयले की कमी से बिजली कटौती का संकट मंडरा रहा है। इसको लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है। हाल ही में दिल्ली सरकार ने केंद्र को एक लेटर लिखा था, जिस पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने जवाब देते हुए कहा था कि दिल्ली सरकार गलत जानकारी देकर लोगों को गुमराह कर रही है। आर के सिंह के इन आरोपों पर अब दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने कुछ आंकड़े प्रस्तुत किए हैं।

Satyendra Jain

सत्येंद्र जैन ने केंद्र सरकार को जवाब देते हुए कहा कि मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि दिल्ली के एनसीटी को बिजली की आपूर्ति करने वाले कुछ एनटीपीसी स्टेशनों के लिए मेरे पत्र दिनांक 28.04.2022 में उल्लिखित आंकड़े दैनिक कोयला रिपोर्ट पर आधारित थे जो भारत सरकार के राष्ट्रीय पावर पोर्टल से लिए गए हैं। बता दें कि दिल्ली सरकार ने पिछले हफ्ते केंद्र को पत्र लिखकर दिल्ली को बिजली की आपूर्ति करने वाले एनटीपीसी बिजली संयंत्रों में कोयले के स्टॉक की जानकारी दी थी।

दिल्ली सरकार ने केंद्र से इन संयंत्रों को कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था। इस पत्र के जवाब में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा था कि दिल्ली सरकार गलत जानकारी के साथ जनता को गुमराह कर रही है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार द्वारा गलत आंकड़ों से दहशत पैदा करने की कोशिश की गई। केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि दादरी में 29 अप्रैल तक कोयले का स्टॉक 2,02,40,000 टन था, जबकि ऊंचाहार में यह 97,62,000 टन था और स्टॉक की दैनिक आधार पर भरपाई की जा रही है। दिल्ली में आपूर्ति करने वाले बिजली संयंत्रों के पास पांच से आठ दिनों के लिए कोयले का स्टॉक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+