हरियाणा के संदीप ने 10 हजार मीटर की पैदल चाल में जीता मेडल

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ खेलों में 10 किलोमीटर पैदल चाल में जैसे ही संदीप पूनिया ने पदक पर अपना कब्जा किया वैसे ही परिजनों सहित देशवासियों का गर्व से सीना चौड़ा हो गया. उन्होंने भारत मात की जय-जय कार के नारे लगाए औ

महेंद्रगढ़,08 अगस्त. बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ खेलों में 10 किलोमीटर पैदल चाल में जैसे ही संदीप पूनिया ने पदक पर अपना कब्जा किया वैसे ही परिजनों सहित देशवासियों का गर्व से सीना चौड़ा हो गया. उन्होंने भारत मात की जय-जय कार के नारे लगाए और एक दूसरे के गले लगकर जीत की बधाई दी. प्रतियोगिता में संदीप ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया है. संदीप पूनिया की पत्नी गीता ने बताया कि खेल शुरू होने से पहले संदीप ने फोन पर बताया कि कुछ ही घंटों में उनका खेल शुरु होगा और इसके लिए उन्होंने काफी कड़ी मेहनत की है. मुकाबले से पूर्व संदीप की पत्नी गीता ने कामयाबी की दुआ के साथ उपवास था.

sandeep puniye

संदीप पूनिया की पत्नी गीता ने बताया कि कॉमनवेल्थ में देश के खिलाड़ी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें भी उम्मीद थी कि वे स्पर्धा में पदक जीतने में जरूर सफल होंगे. संदीप के परिजनों सहित क्षेत्रवासियों में भी मुकाबले के लिए खासा जोश देखने को मिला. प्रतियोगिता का नतीजा आने के बाद पिता प्रीतम सिंह ने कहा कि उन्हें अपने लाल पर गर्व है कि उन्होंने पदक जीतकर न केवल अपने परिजनों का अपितु गांव, क्षेत्र व देश का मान बढ़ाया है.

वहीं कॉमनवेल्थ मुकाबले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला. उसी उत्साह के मद्देनजर संदीप का जोरदार प्रदर्शन जारी रहा जिससे पदक की उम्मीद भी थी और इसी उम्‍मीद को उन्होंने पदक प्राप्त कर पूरा भी कर दिया. पदक प्राप्त करने के बाद लोग झूम उठे और ग्रामीणो ने बताया कि उन्हें खुशी है कि गांव के लाड़ले ने कॉमनवेल्थ में देश का प्रतिनिधित्व कर न केवल पदक प्राप्त किया है अपितु गांव, ब्लॉक व जिलें व देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+