पंजाब: अब प्रकाश सिंह बादल ने भी कहा- 'PM मोदी के दौरे में नहीं आनी चाहिए थी बाधा लेकिन...'
पंजाब: अब प्रकाश सिंह बादल ने भी कहा- 'PM मोदी के दौरे में नहीं आनी चाहिए थी बाधा लेकिन...'
चंडीगढ़, 07 जनवरी: पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पीएम मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द होने के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य दौरे के दौरान किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चहिये. शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करना उस राज्य की जिम्मेदारी होती है जिस प्रदेश के दौरे पर प्रधानमंत्री जाते हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब के दौरे पर पहुंचे थे. लेकिन फिरोजपुर जाते हुए किसानों के विरोध की वजह से पीएम मोदी को फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा और वह बिना रैली किए ही दिल्ली वापस लौट गए.
प्रकाश सिंह बादल ने फिरोजपुर रैली में कम लोगों की उपस्थिति का भी मसला उठाया जैसा कि पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने कहा था. बादल ने कहा, ''रैली में भीड़ नहीं थी. लोग रैली में नहीं गये. लेकिन फिर भी मैं कहता हूं कि चाहे कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री हो, उनके कार्यक्रम में किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिये.''
प्रकाश सिंह बादल ने दावा किया कि पंजाब में बीजेपी को पसंद नहीं किया जाता. उन्होंने कहा, ''वहां कोई भीड़ नहीं थी, क्योंकि लोग इस पार्टी को पसंद नहीं करते है. भारतीय जनता पार्टी ने किसान समुदाय के साथ अन्याय किया है.''
इस बीच शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने के किसी भी कदम का विरोध करेगी. सुखबीर सिंह बादल ने हालांकि पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.
-
PM Modi Assam Rally: असम के चाय बागान में दिखा पीएम का अलग अंदाज, कांग्रेस और घुसपैठियों को दी सख्त चेतावनी -
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो












Click it and Unblock the Notifications