दो मिनट के ठहाराव में भी ट्रेन से उतर कार्यकर्ताओं से मिले सचिन पायलट
हिण्डौनसिटी। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का बुधवार को रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से स्वागत किया। पायलट जनशताब्दी ट्रेन से नई दिल्ली से गंगापुर सिटी जा रहे थे। ट्रेन के ठहराव के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। साथ ही कांग्रेस संगठन की स्थिति व क्षेत्र की जन समस्याओं से अवगत कराया।

देहात ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि कुडगाव इलाके के गांव खूबपुरा में एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे। रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अनीता जाटव, जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व पार्षद नरसी पाराशर, जगदीश भांकर धंधावली, कल्ला खान, अजीम खान चिनाएटा, पीयूष दत्ता सहित काफी लोग मौजूद रहे। इस दौरान पायलट को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। पायलट ट्रेन बोगी से प्लेटफार्म पर उतर आए और कार्यकर्ताओं से कुछ पल के लिए मुलाकात भी की।
प्रभारी मंत्री अशोक चांदना का किया जिला सीमा पर स्वागत
समीप के गांव सलेमपुर स्थित करौली जिला सीमा पर बुधवार का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री अशोक चांदना का स्वागत किया। साथ ही ज्ञापन सौंप उन्हें क्षेत्र की जन समस्याओं से अवगत कराया। देहात ब्लाक कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में करौली जा रहे प्रभारी मंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान सोलंकी ने प्रभारी मंत्री का माला साफा पहलाए और ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्हें गांव की बिजली-पानी आदि की समस्या के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही समुचित निस्तारण करने की मांग भी की गई। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य राम हरि गुर्जर, बल्ला बैसला, राजेश खटाना करौली के पूर्व उपप्रधान सियाराम गुर्जर, प्रकाश सिंह ,रामवीर सिंह आदि ग्रामीणों ने भी मंत्री का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications