सचिन पायलट ने डोटासरा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- दीर्घायु और स्वस्थ रहें PCC अध्यक्ष

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन पर जयपुर समेत कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किए। जयपुर शहर कांग्रेस की एकजुटता की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
इस बीच कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी के टॉप लीडर्स कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्म दिन पर राजस्थान कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, "कुशल संगठक, ओजस्वी वक्ता एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के यशस्वी अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें।"

Sachin Pilot congratulates Dotasara on birthday

वहीं इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जगह कार्यकर्ता आयोजित किए। रिंगण (लाडनूं) में रक्तदान और सीकर में गौसेवा की गई। इसके अलावा डोटासरा जी के जन्मदिवस पर पार्टी के उत्साहित कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने तिरंगा बाइक रैली भी निकाली गई।

वहीं जयपुर शहर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने जयपुर शहर की सभी 8 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रतिनिधि को जीत दिलाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में मंत्री महेश जोशी विधायक अमीन कागजी (किशनपोल) और समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष अर्चना शर्मा (मालवीय नगर) ही मौजूद रहीं।

इस मौके पर जयपुर शहर अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने कहा कि इस बार राजस्थान में सरकार बदलने ट्रेंड ही बदल जाएगा। इस बार यहां लगातार दूसरी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। जयपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता ने ये ठाना है कि सभी 8 सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को जीत दिलाएंगे। वहीं विधायक अमीन कागजी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सीएम अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान में भारी बहुमत से सरकार बने, इसलिए उनके जन्मदिन पर उनके स्वास्थ्य और तंदुरुस्त रहने की कामना की है, क्योंकि तंदुरुस्त रहकर ही इस लड़ाई को जीता जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+