ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम: 7 जिलों के लिए कई परियोजनाओं को सीएम खट्टर ने दी मंजूरी
Haryana News: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने 7 जिलों में ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत 106.49 करोड़ रुपये की अनेकों परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। 106.49 करोड़ रुपए से चरखी दादरी, हिसार, कैथल, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़ और झज्जर जिले में विकास कार्य होंगे।
सीएम खट्टर ने कहा कि कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल व अन्य ढांचा सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है। इस कड़ी में उन्होंने 7 जिलों ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत 106.49 करोड़ रुपए की अनेकों परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। हरियाणा सरकार की तरफ से इस बाबत जानकारी दी गई।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इनमें 15 करोड़ रुपए से अधिक की 15 नई परियोजनाएं भी शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र की जल आपूर्ति प्रणाली को मजबूत करने के प्रयासों के तहत 7 जिलों में ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत 106.49 करोड़ रुपए ग्रामीण संवर्धन के तहत स्वीकृत परियोजनाओं में गांव ढांड, जिला कैथल में स्वर्ण जयंती महाग्राम योजना के तहत सीवरेज नैटवर्क और सीवेज ट्रीटमैंट प्लांट का निर्माण शामिल है।
52.12 करोड़ रुपए की लागत से झज्जर जिले के गांव निमाना और सोंधी के लिए स्वतंत्र जल कार्य, 10.14 करोड़ रुपए की लागत से महेंद्रगढ़ मंडल के लिए जेजेएम कवरेज कार्यक्रम के तहत कार्य, 9.27 करोड़ की लागत से जिला चरखी दादरी के गांव फतेहगढ़ और साहूवास में मौजूदा जल कार्यों को लोहारू नहर से पंपिंग द्वारा पानी उपलब्ध करवाना।
इसी प्रकार 8.83 करोड़ रुपए की लागत से जिला नूंह के गांव खानपुर, खोर बसई, रूपहारी और बडेलकी में जलापूर्ति योजना का सुधार तथा इसी प्रकार हिसार जिले में 6.98 करोड़ की लागत से गांव ठस्का और ढाणी राजीव नगर में पाइप लाइन बिछाना और बदलना और विभिन्न जलघरों की संरचनाओं की मरम्मत के लिए 4.21 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।












Click it and Unblock the Notifications