ट्राइडेंट हिल्स पिंजौर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, सीएम खट्टर ने की शिरकत

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्राइडेंट हिल्स, पिंजौर में आयोजित रन फॉर यूनिटी में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान सीएम खट्टर ने कालका में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा की।

सीएम खट्टर ने पिंजौर स्थित अमरावती पुल का निरीक्षण कर बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा भी लिया। हरियाणा सीएम ने कहा कि श्री माता मनसा देवी मंदिर के साथ-साथ श्री काली माता मंदिर, कालका को भी एक भव्य मंदिर के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Manohar Lal Khattar

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री काली माता मंदिर कालका के साथ लगती भूमि पर पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाएगा। इसके उपरांत भारी संख्या में उपस्थित बच्चों और युवाओं को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया।

सीएम खट्टर ने लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन देशभर में किया जाता है, जिसमें लाखों- करोडों की संख्या में बच्चे, महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं ओैर देश की एकता व अखंडता का संदेश देते हैं।

सीएम ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि पिछले कई वर्षों से उन्हें हर वर्ष किसी न किसी स्थान पर इस आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलता रहा है। संभवत यह पहला अवसर है जब शिवालिक की तलहटी में बसे पंचकूला की इन वादियों में हर्षोल्लास के वातावरण में मनोहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कहा कि भारत के इतिहास में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे नवीन भारत के निर्माता थे और देश की आजादी के संघर्ष में उन्होंने जितना योगदान दिया, उससे ज्यादा योगदान उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक करने में दिया।

इस दौरान सीएम ने कहा कि भारत की आजादी के समय देश छोटी-बड़ी रियासतों में बंटा हुआ था और उन्होंने निर्विवाद तरीके से सभी रियासतों को एक सूत्र में पिरो कर संविधान के अंतर्गत कायम व्यवस्था में लाकर देश की एकता और अखंडता को सुनिश्चित किया।

उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी मात्र एक दौड़ नहीं है, बल्कि यह देश के हर नागरिक में एकता व अखंडता की भावना से ओतप्रोत करती है और देश के लिए मर मिटने का जज्बा पैदा करती है। उन्होंने कहा कि आज कई विदेशी ताकतें भारत को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, परंतु हमने संकल्प लिया है कि अपने देश पर किसी को भी नजर उठा कर देखने नहीं देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+