RRB NTPC Result 2023: रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC के रिजल्ट किए जारी, ऐसे करें चेक
RRB NTPC Result 2023: रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC (CEN 1/2019) के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, वे ऑफिशियल वेबसाइट https://indianrailways.gov.i पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम प्रकाशित किए गए हैं।
उम्मीदवारों को बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC (CEN 1/2019) के स्तर 6, 5, 3, 2 रिजल्ट जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी 1 और सीबीटी 2, सीबीएटी (स्टेशन मास्टर के लिए) और सीबीटीएसटी (श्रेणी 4, 5, 10 और 11 पदों के लिए) में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा जिसके बाद फिर चिकित्सा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रिजल्ट नहीं देखा वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर देख सकते हैं।
- ऊपर दिए गए लिंक पर जाएं।
- अब, अपने आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट लिंक खोलें।
- एनटीपीसी परिणाम पीडीएफ खोलें।
- रोल नंबर/नाम से अपना रिजल्ट चेक करें।
इसे भी पढ़ेंः Chhattisgarh Jobs: छत्तीसगढ़ में निकली सिविल जज के पदों पर शानदार भर्ती, जल्द करें आवेदन












Click it and Unblock the Notifications