हरियाणा में लोकसभा की सभी 10 सीटें फिर जीतने का लिया संकल्प

सीएम मंगलवार को नयी दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Resolved to win all 10 Lok Sabha seats in Haryana again

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि भाजपा 2019 की तरह 2024 में भी राज्य में लोकसभा की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करेगी। पार्टी ने इस दिशा में अभी से काम शुरू कर दिया है। पार्लियामेंट स्तर की रैलियां शुरू हो चुकी हैं। इसी कड़ी में 29 को सोनीपत के गोहाना में रैली होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे। प्रदेश में दूसरे केंद्रीय मंत्रियों के भी कार्यक्रम तय हो रहे हैं।

सीएम मंगलवार को नयी दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। साथ ही, अगले साल यानी 2024 में लोकसभा के चुनाव हैं। इन सभी पर बैठक में चर्चा हुई है। बैठक में जी-20 के कार्यक्रमों की भी रणनीति तय की गई। गुरुग्राम में जी-20 की कुछ बैठकें होने वाली हैं। इसके लिए की गई तैयारियों की जानकारी बैठक में दी गई।

उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके कार्यकाल को सराहा है। सामाजिक और आर्थिक प्रस्ताव के नाते भी जो बदलाव हुए हैं, उनका भी लेखा-जेखा बैठक में रखा गया ताकि इसे जनता के बीच लाया जा सके। उन्होंने कहा कि अप्रैल में प्रधानमंत्री का 100वां 'मन की बात' कार्यक्रम आने वाला है। भारत को विश्व गुरु कैसे बनाया जाए, इस पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया। सीएम ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी दो तिहाई के आंकड़े को पार करेगी। गुजरात में लगातार 7वीं बार सरकार बनना अपने आप में रिकॉर्ड है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा के विधानसभा चुनावों को लेकर इस बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। केवल लोकसभा चुनावों तक ही चर्चा सीमित रही। हरियाणा में लोकसभा की 10 की 10 सीटें जीतेंगे। हमने अंत्योदय के तहत जो विकास के काम किए हैं, उसके आधार पर लोगों के बीच जाएंगे।

संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर उन्होंने कहा कि राज्यों के कार्यकारिणी के लिए कहा गया है कि 6 फरवरी तक सभी राज्य अपनी कार्यकारिणी बना लें। 29 जनवरी को गोहाना में हो रही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली पर सीएम ने कहा कि उनके बाद अन्य केंद्रीय मंत्रियों की भी हरियाणा में रैलियां होंगी। फिलहाल लोकसभा चुनाव के तहत रैलियां हो रही हैं। प्रदेश में सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करना हमारा लक्ष्य है।

सीएम ने कहा, हमने हमेशा अंत्योदय पर फोकस किया है। परिवार पहचान-पत्र से सारी जानकारियां आ गई हैं। जिनकी सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है, उनके अपने आप बीपीएल के राशन कार्ड बने हैं। कुछ लोगों की कुछ शिकायतें आई हैं, हम उनको जल्द दूर करेंगे। जब पहली बार पहचान पत्र बना तो कुछ गलतियां लोगों ने भी की। कुछ हमारे लोगों से भी हुई। गलतियों को ठीक कर रहे हैं।

हरियाणा में OPS का जिन्न बाहर आया, जजपा ने उठाई आवाज
पंचायती राज की भावना के अनुरूप बढ़ाई पंचायतों की शक्ति

हरियाणा में पंचायती राज प्रतिनिधियों द्वारा ई-टेंडरिंग के विरोध के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने पंचायतों की शक्तियों को बढ़ाया है। पहले पंचायतों की शक्तियां समिति होती थी। स्थानीय निकायों का जो अपना पैसा या बजट होता था, उसमें से कुछ वे उपयोग करते थे और कुछ राज्य उपयोग करता था। निदेशक और सचिव स्तर पर तक फाइलें जाती थी और बड़े-बड़े कार्यों की सैंक्शन में ही अधिक समय लग जाता था। अब उनका जितना बजट निश्चित है, वह वर्ष के प्रारंभ में ही तय कर दिया जाएगा कि किस तिमाही में कितना-कितना पैसा भेजना है, उतना फंड भेजते रहेंगे। सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद प्रस्ताव पारित करने के बाद कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति अपने आप देंगे, सरकार कुछ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि वास्तव में पंचायती राज की भावना के अनुरूप ही सरकार ने पंचायतों की शक्तियों का विकेंद्रीकरण कर उन्हें मजबूत बनाने के लिए पहली बार यह सारी छूट दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य भी उप‌स्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+