अग्निवीर योजना: हिसार मिलिट्री स्टेशन में 12 से 29 अगस्त तक होगी भर्ती रैली, 30 जुलाई तक करें पंजीकरण
चंडीगढ़, 6 जुलाई। अग्निवीर योजना के तहत सेना में अग्निवीरों के चयन के लिए हरियाणा में 12 से 29 अगस्त तक हिसार मिलिट्री स्टेशन में भर्ती रैली होगी। इसमें फतेहाबाद, हिसार, जींद व सिरसा के युवा भाग ले सकेंगे। सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि फतेहाबाद जिले के जो युवा पात्र मानदंडों को पूरा करते हैं उनके लिए 1 जुलाई से वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह तीस दिन तक खुली रहेगी।

अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 12 से 29 अगस्त तक हिसार मिलिट्री स्टेशन में भर्ती रैली का आयोजन होगा, जिसके लिए प्रदेश के युवा 30 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकते हैं। रैली के माध्यम से अग्निवीर सैनिक सामान्य कर्तव्यों, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी और ट्रेड्समैन के लिए चयन किया जाएगा। आईटीआई योग्य युवाओं के लिए इन श्रेणियों के लिए आवेदन करने का यह एक शानदार अवसर है।
निर्धारित मापदंडों के अनुसार युवा 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और उसका जन्म 1 अक्टूबर, 1999 से 1 अप्रैल, 2005 के बीच हुआ हो, वह रैली के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र है। उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी दलाली की गतिविधि के शिकार न हो और रैली के दौरान प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं का उपयोग करने से बचें।












Click it and Unblock the Notifications