सभी रिक्त पदों को भरने तक शिक्षकों की भर्ती रहेगी जारी, बोले शिक्षा मंत्री बैंस
हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि वे बड़े सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें शिक्षा के पवित्र पेशे में सेवा करने का अवसर मिला है और अब वे उनके गुरु बनकर विद्यार्थियों का मार्ग प्रशस्त करें।

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने आज एक समारोह के दौरान घोषणा की कि राज्य में शिक्षकों की भर्ती तब तक जारी रहेगी, जब तक कि सभी रिक्त पदों को नहीं भर दिया जाता। मोहाली के कार्यालय में मेरिटोरियस स्कूलों में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का उद्देश्य राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने का प्रयास कर रही है, जिसमें स्कूलों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की योजना भी बनाई गई है।
हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि वे बड़े सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें शिक्षा के पवित्र पेशे में सेवा करने का अवसर मिला है और अब वे उनके गुरु बनकर विद्यार्थियों का मार्ग प्रशस्त करें। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि आने वाले दिनों में मास्टर कैडर के शिक्षकों को स्टेशन आबंटन के साथ ही सभी कक्षाओं की रुकी हुई प्रोन्नति भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- आने वाले वर्षों में अधिक से अधिक खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे, कबड्डी टूर्नामेंट में बोलीं मंत्री अनमोल गगन मान












Click it and Unblock the Notifications