हैदराबाद में महंगा हुआ रियल एस्टेट बाजार, NRI टेक्सास में खरीद रहे प्रापर्टी
हैदरदाबाद में जमीनों और पापर्टी के दाम आसमान छू रहे हैं। तेलंगाना की राजधानी हैदराबार में रियल स्टेट बाजार में पापर्टी में आई बूम के चलते एनआरआई हैदराबाद में पैसा लगाने के बजाय विदेश में पापर्टी खरीदने के विकल्प तलाश रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई एनआरआई तेलंगाना की राजधानी में रियल एस्टेट बाजार में निवेश करने के बजाय, टेक्सास के दो लोकप्रिय शहरों, डलास और ऑस्टिन में जमीन खरीद रहे हैं। टेक्सास में बड़े पैमाने पर डेवलेपमेंट और जमीन की कम कीमतों के कारण, एनआरआई हैदराबाद में रियल एस्टेट में रुचि दिखाने के बजाय अमेरिकी राज्य में जमीन खरीदना पसंद करते हैं।
हैदराबाद और टेक्सास में भूमि की कीमतों की तुलना
हैदराबाद में एक एकड़ जमीन की कीमत 40-50 करोड़ रुपये है। वहीं डलास और ऑस्टिन में यह 500,000-700,000 अमेरिकी डॉलर (4-6 करोड़ रुपये के बराबर) है। वहीं इन अमेरिकी शहरों का मौसम भी हैदराबाद जैसा है।
अमेरिकी राज्य में शहरों और उसके आसपास बड़ी कंपनियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। हाल ही में, टेस्ला का मुख्यालय ऑस्टिन में ट्रांसफर कर दिया गया, और टोयोटा का अमेरिकी हेड ऑफिस भी राज्य में स्थित है।
हैदराबाद भारत में दूसरा सबसे महंगा रियल एस्टेट बाजार
2023 के लिए नाइट फ्रैंक के अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स में खुलासा हुआ है कि हाई होम लोन और आय अनुपात के कारण हैदराबाद भारत में दूसरा सबसे अफोर्डेबल रियल एस्टेट बाजार है। इसके बाजवूद हैदराबाद भारत में एक महंगा रियल एस्टेट बाजार होने के बावजूद, यह शहर एनआरआई के लिए शीर्ष विकल्पों में से एक है क्योंंकि अमेरिका, कनाडा, यूएई, यूरोप आदि जगहों पर रहने वाले एनआरआई बड़ी संख्या में हैदराबाद के घरों को पसंद करते हैं।
एनआरआई इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर विकल्प तलाशने लगे हैं
हालांकि रियल स्टेट बाजार में प्राइज में बूम आने के कारण निकट भविष्य में ये रुझान बदलने की संभावना है क्योंकि एनआरआई बेहतर रिटर्न के साथ अपना पैसा लगाने के लिए विकल्प ढूंढ रहे हैं। टेक्सास में भूमि ऐसे ही एक विकल्प के रूप में उभर रही है।












Click it and Unblock the Notifications