Ranchi: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झामुमो नेता शिबू सोरेन से की मुलाकात, मुख्यमंत्री हेमंत भी रहे मौजूद
इस दौरान उन्होंने गुरुजी से बातचीत की। उनका कुशलक्षेम जाना. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद थे।

रांची: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को राज्यसभा सांसद और झामुमो के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन से मुलाकात की। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शिबू के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। राज्यपाल ने ट्वीट कर इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी।
राज्यपाल ने बताया शिष्टाचार भेंट
राधाकृष्णन ने इस मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट बताया। राज्यपाल के शिबू सोरेन के आवास पर आने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुके देकर उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान राज्यपाल सीपी, राधाकृष्णन शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरन एक साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे है।
..शिबू सोरेन का जाना कुशल-क्षेम
इस मुलाकात को लेकर झारखंड सीएमओ के ट्विटर हैंडल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राज्यपाल श्री सीपी राधाकृष्णन ने मोरहाबादी स्थित राज्य सभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन के आवास पहुंचकर उनसे औपचारिक मुलाकात कर कुशल क्षेम जाना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM भी मौजूद रहे।
केंद्र और राज्य सरकार के बीच चल रही तनातनी के बीच राज्यपाल राधाकृष्णन की शिबू सोरेन से उनके घर पर जाकर मुलाकात इस टशन को थोड़ा कम करने का काम कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications