नए कैबिनेट मंत्री चुने गए राजकुमार आनंद, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

दिल्ली के पटेल नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक राजकुमार आनंद को दिल्ली सरकार में मंत्री बनाने के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति ने मुहर लगा दी है।

नई दिल्ली, 2 नवंबर: दिल्ली के पटेल नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक राजकुमार आनंद को दिल्ली सरकार में मंत्री बनाने के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति ने मुहर लगा दी है। राजकुमार आनंद पटेल नगर से नए कैबिनेट मंत्री चुने गए हैं। राजकुमार को मंत्री नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना को पत्र लिखा था। राजकुमार आनंद साल 2012 में आम आदमी पार्टी के गठन के बाद से जुड़े हुए हैं। इससे पहले, वह भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़े थे।

aam aadmi party

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री पद खाली हुआ था। गौतम द्वारा 5 अक्टूबर के दिन एक कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 22 प्रतिज्ञाएं दोहराने की वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद उठे विवाद को लेकर राजेन्द्र पाल गौतम को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। राजेंद्र पाल का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।

पत्नी रह चुकी हैं विधायक
मालूम हो कि राजकुमार आनंद 2012 में आम आदमी पार्टी के गठन के बाद से जुड़े हुए हैं। वहीं, इनकी पत्नी बीना आनंद भी पटेल नगर से आम आदमी पार्टी की विधायक रह चुकी हैं। पति-पत्नी दोनों ही सीएम अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाते हैं। आनंद को मंत्री बनाने के पीछे आप की मंशा साफ है कि जमीनी स्तर से जुड़े शख्स को पार्टी महत्व देना चाहती है। पटेल नगर में पत्नी के विधायक रहने के चलते आनंद का काफी प्रभुत्व भी है। ऐसे में राजकुमार को पटेल नगर से मंत्री बनना इसलिए आसान रहा।

राजेंद्र गौतम की ली जगह
आपको बता दें कि राजेंद्र गौतम ने 5 अक्टूबर के दिन एक कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 22 प्रतिज्ञाएं दोहराने की वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद उठे विवाद को लेकर राजेन्द्र पाल गौतम ने नौ अक्टूबर को मंत्री पद से उस समय इस्तीफा दे दिया था। राजेंद्र पाल का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। दरअसल, इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने कथित तौर पर गौतम बुद्ध की शिक्षाओं का अनुसरण करने और हिंदू देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना न करने का संकल्प लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+