राजेंद्र नगर उपचुनाव: AAP सुप्रीमो ने संभाला मोर्चा, तीन दिन करेंगे रोड शो

नई दिल्ली: दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा के उपचुनाव के लिए आप ने पूरी ताकत झोंक दी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आप के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक के प्रचार के लिए आज शुक्रवार से तीन दिनों तक रोड शो करेंगे. आप मुखिया अरविंद केजरीवाल 17, 18 और 19 जून को राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे और पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक के लिए वोट मांगेंगे. दुर्गेश पाठक इस सीट से आप के टिकट पर उपचुनाव के लिए मैदान में हैं.

by-election

सीएम केजरीवाल के रोड शो के लिए आप ने पूरी तैयारी कर ली है और इस रोड शो में पार्टी के बड़े नेता भी शामिल होंगे. राजेंद्र नगर उपचुनाव के लिए 23 जून को वोट डाले जाएंगे और चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है. अभी पार्टी का प्रचार, पदयात्रा, जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं के जरिए चल रहा है, इसके लिए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, प्रदेश संयोजक गोपाल राय लगातार यहां पर नुक्कड़ सभाएं करके पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं.

आप के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक के खिलाफ बीजेपी ने राजेश भाटिया को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने प्रेम लता को अपना उम्मीदवार बनाया है. साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में आप ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी, आप के राघव चड्ढा ने बड़े अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी. हालांकि अब उनके राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई है, अब पार्टी लगातार तीसरी बार इस सीट पर जीत दर्ज करके कब्जा बरकरार रखना चाहती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+