Rajasthan: 'ये हमें बदनाम क्यों करते हैं', सीएम गहलोत ने साधा बीजेपी पर निशाना

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा वार किया है, उन्होंने कहा कि ये लोगों का लड़वाने का काम करती है।

ashok gehlot

Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धर्म के नाम पर राजनीति को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा धर्म के नाम पर राजनीति करना उचित नहीं है। जातियों-बिरादरियों में धर्म के नाम पर कट्टरता बढ़ती है। यह देश हित में नहीं है।गहलोत ने कहा कि हमारे विरूद्ध वाले लोग बहुत सी बातें करते हैं, मैं उन पर नहीं जाना चाहूंगा।'

जयपुर के दुर्गापुरा स्थित कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, बताइए, हम लोग तो जैसे हिंदू है ही नहीं। मैं हिंदू नहीं हूं क्या,आपको क्या लगता है? ये क्या हैं, यहां पर ये बैठे हुए हिंदू है कि मुसलमान। आप बताइए ये हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करके हमें चुनाव हरवाते हैं।

गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये हमें बदनाम क्यों करते हैं, यह बात समझ से परे है। ये गाय की बात करते हैं। लेकिन हमने प्रदेश में गौसेवा निदेशालय बनाया है। भाजपा सरकार ने गौशालाओं को मात्र 143 करोड़ रुपये का अनुदान दिया, जबकि हमारी सरकार ने 2,313 करोड़ दिए हैं। अब हमने नंदीशालाओं के लिए 12 महीने का अनुदान कर दिया है।

25 पशुपालकों को विदेश भेजेगी सरकार

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के 25 पशुपालकों को विदेश भेजेगी। वे वहां की पशुपालन व्यवस्था का अध्ययन कर के आएंगे । उन्होंने कहा कि आठ लाख तक आय वाले पशुपालकों के पशुओं का बीमा फ्री होगा। इसका समस्त खर्च सरकार वहन करेगी। सीएम ने कहा कि पूरे देश के 15.5 प्रतिशत दूध का उत्पादन कर राजस्थान अव्वल है। गहलोत ने कहा कि हमने चिरंजीवी योजना में अब 25 लाख रुपये तक का इलाज करवाने का प्रावधान किया है। 30 मार्च को राजस्थान दिवस पर हम 25 लाख की चिरंजीवी योजना लांच कर रहे हैं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+