Rajasthan: 'मैं पहली बार 156 सीटों से CM बना था, इस बार भी 156 सीट जीतेंगे', सीएम गहलोत का दावा
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कुछ लोग हिन्दू के नाम पर देश को भड़काने की फिराक में है लेकिन ऐसे लोग सफल नहीं होंगे।

Rajasthan: भरतपुर और अजमेर में हुए सम्मेलनों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछा तो केंद्र सरकार हिल गई। गहलोत ने कहा कि 1977 में जनता पार्टी ने इंदिरा गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर उन्हें जेल में डाल दिया था। तब कांग्रेस ने इंदिरा गांधी के लिए जो प्रतिक्रिया दिखाई, उसी जोश की अब जरूरत आ पड़ी है।
गहलोत ने कुछ लोग हिन्दू के नाम पर देश को भड़काने की फिराक में हैं, लेकिन देश की अखंडता के लिए इस माहौल को समझना होगा। क्या हम हिन्दू नहीं हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत एवं पीएम मोदी ने हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात कही तो अमृतपाल सिंह ने खालिस्तान बनाने की बात कह दी। यह सोचना होगा कि उसकी ऐसी हिम्मत कैसे हुई।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि 'मैं पहली बार 156 सीटों से सीएम बना था। इस बार Rajasthan Assembly Election में भी 156 सीट जीतेंगे। गहलोत ने कहा कि मुझे जनता पर पूरा भरोसा है। महंगाई के जमाने में हम राहत दे रहे हैं। हर घर में फायदा मिल रहा है। गहलोत ने चिकित्सकों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभी तो विधेयक का नोटिफिकेशन भी जारी नहीं हुआ है। नियम कायदों में इसे ठीक कर देंगे।'












Click it and Unblock the Notifications