Rajasthan: ‘राजस्थान में इस बार राज नहीं रिवाज बदलेगा’ , CM गहलोत का BJP पर तंज

Rajasthan: देशभर में आज राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान आने पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी 6 बार राजस्थान आ चुके है। लेकिन, इस बार राज नहीं रिवाज बदलेगा। यानी राजस्थान में कांग्रेस सरकार फिर से रिपीट होगी। साथ ही नेहरू म्यूजियम का नाम बदले जाने पर भी पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

Rajasthan

गहलोत ने पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिन लोगों ने आजादी के लिए कई काम किया, जेल गए। देश के लिए जिन्होंने इतिहास बनाने का काम किया। प्रधानमंत्री उन सब को मिटाने का काम कर रहे। गहलोत ने दिल्ली में नेहरू के नाम से बने म्यूजियम का नाम बदलने के मामले को उठाते हुए कहा कि किसी भी पार्टी का पीएम हो ऐसी उम्मीद नहीं करता। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आरएसएस, बीजेपी के दबाव में हो या खुद की सोच से यह कर रहे है, गलत है। मोदी जी देश के प्रधानमंत्री है किसी एक पार्टी या व्यक्ति विशेष के नहीं। पीएम देश के इतिहास में भागीदारी निभाएं। वार्ना इतिहासकार काले अक्षरों में यह लिखेंगे। गहलोत ने भाजपा और पीएम के कार्यों को फासिस्ट वादी सोच बताया।

पीएम मोदी के राजस्थान दौरों को लेकर भी साधा निशाना

सीएम गहलोत ने पीएम मोदी के राजस्थान दौरों को लेकर भी निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी राजस्थान में 6 बार आ चुके है। लेकिन राजस्थान की जनता ने कांग्रेस को रिपीट करने का मन बना लिया है। गहलोत ने कहा कि जनता मई बात है चाहे कितना ही पैसा लगा दो रोड शो कर दो , मोदी, अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह सहित भाजपा के लोगो के लोगों के दिल में दर्द है कि कांग्रेस की सरकार गिरा नहीं पाए। देश में राजस्थान का मान सम्मान बढ़ा है। भाजपा के लोगो को राजीव गांधी के फैसलों को देखना चाहिए। गहलोत ने राहुल गांधी के लद्दाख को लेकर दिए गए बयान को लेकर कहा की दुनिया जानती है की लद्दाख में क्या हुआ चाइना को क्यों नाराज नहीं करना चाहते हैं, राहुल जी ने जो कहा है वो सही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+