गांवों को डामर सड़कों से जोड़ने के लिए गहलोत सरकार का बड़ा कदम

राज्य सरकार के प्रस्ताव के अनुसार 350 से अधिक जनसंख्या के गांवों एवं मरूस्थलीय गांवों को डामर सड़क से जोड़ा जाएगा।

ashok gehlot

Rajasthan: राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत आधारभूत संरचना के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डामर सड़क से वंचित 913 गांवों को सड़कों से जोड़ने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। गहलोत ने इन कार्यों के लिए 1462.25 करोड़ रुपए के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया है। इस निर्णय से सड़क विकास के काम को गति मिलेगी तथा ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। इसके लिए जल्द ही डामर सड़क बनने का काम शुरू हो जाएगा।

गौरतलब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से साल 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी और इसकी तुरंत ही स्वीकृति भी दे दी गई। अब इन गांवों को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है ताकि काम जल्द हो सके।

यही नहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में 6000 से ज्यादा मदरसा पैराटीचर्स की भर्ती होगी। इसके अलावा सीएम ने उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर का विकास करवाने की घोषणा की है। इस पर 100 करोड़ रुपए का खर्च होगा। इसी तरह पुष्कर का भी विकास किया जाएगा। चुनावी साल में इस घोषणा को काफी अहम माना जा रहा है। त्रिपुरा सुंदरी, सांवलिया जी, खोले के हनुमान जी, तनोट माता, श्रीनाथजी, कैलादेवी, वीर तेजाजी, एकलिंग जी जैसे प्रसिद्ध मंदिरों के विकास के लिए डीपीआर बनाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+