Rajasthan: 'राजीव गांधी ने युवाओं को आगे लाने का काम किया', सीएम गहलोत ने पूर्व PM को किया नमन
Rajasthan: देशभर में आज राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को एक दिशा देने का काम किया। मै किस्मत वाला हूं कि मुझे राजीव गांधी के साथ काम करने का अवसर मिला।

गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को आगे लाने का काम किया। इसलिए राजीव गाँधी ने 34 वर्ष की उम्र में मुझे पीसीसी का अध्यक्ष बना दिया। राजीव गांधी उपमहाद्वीप में शांति स्थापित करना चाहते थे। महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया। महिलाओं को चुनावों में आरक्षण दिया गया। रिसर्च करें तो उनके पांच साल के कार्यों में कई क्रांतिकारी फैसले सामने आएंगे, जो देखकर पीएम मोदी की आंखें खुलेगी।
सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती
सद्भावना दिवस पर कांग्रेस की ओर से प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, पीसीसी मुख्यालय में आज पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष गोविद सिंह डोटासरा, मंत्री महेश जोशी, सुखराम बिश्नोई सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications