Rajasthan: मोदी-शाह से तो भाजपा वाले भी परेशान हैं: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि देश में दो ही व्यक्ति राज कर रहे हैं। मोदी और अमित शाह से उनकी पार्टी भाजपा के लोग भी दुखी और परेशान हो गए है। उनकी पार्टी वाले भी बहुत दुखी हो गए उनसे। बोल नहीं पा रहे हैं। बीजेपी में भी वो बात नहीं रही, पहले वाली। बीजेपी में खुद बैचेनी हो गई है। समझिएगा। हमारे देश की जनता बहुत समझदार है। मीडिया में आता रहता है गांधी परिवार को कोई पूछ नहीं रहा है।

मोदी-शाह से तो भाजपा वाले भी परेशान हैं: मुख्यमंत्री गहलोत

गांधी परिवार में शक्ति नहीं रही है वोट दिलाने की, ये तमाम बातें बकवास है। सीएम गहलोत ने आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में अखिल भारतीय रैगर महासभा द्वारा आयोजित को सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

सोनिया गांधी त्याग की मूर्ति

गांधी परिवार का कोई व्यक्ति पिछले 30 साल प्रधानमंत्री और मुख्यमत्री नहीं बना है। गांधी परिवार को सोशल मीडिया में बदनाम कर दिया। देश सच्चाई का साथ देगा। बीजेपी वाले घबरा गए है। आरोप लगाते रहते हैं। दम नहीं है उनके अंदर। गांधी परिवार को लेकर बीजेपी के पेट में दर्द क्यों होता है। बार-बार गांधी परिवार पर अटैक करते हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कह दिया हमारे परिवार से कोई व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेगा। सोनिया गांधी ने पीएम का पद भी स्वीकार नहीं किया। सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह को पीएम बना दिया। पीएम पद का त्याग कर दिया। देश की जनता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को मानती है।

पंड़ित जवाहर लाल नेहरू 17 साल तक प्रधानमंत्री रहे

सीएम गहलोत ने कहा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंड़ित जवाहर लाल नेहरू 17 साल तक प्रधानमंत्री रहे। देश का आधारभूत ढ़ांचा तैयार किया। देश के लिए लंबे समय जेल रहे। अंग्रेजों की लाठियां खाई, लेकिन आज पीएम मोदी और आऱएसएस पंड़ित नेहरू का नाम में लेने में तकलीफ होती है। केंद्र सरकार सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। लेकिन पंड़ित नेहरू के योगदान को नहीं बता रही है। सीएम गहलोत ने कहा कि देश में लोकतंत्र कांग्रेस की देन है। लोकतंत्र की वजह से ही मोदी देश के पीएम बन पाए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+