Rajasthan: 'मैं बचपन में डॉक्टर बनना चाहता था', सीएम अशोक गहलोत ने खोला बड़ा राज

Rajasthan: राजस्थान यूथ बोर्ड द्वारा आयोजित महापंचायत में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा में हो रही आत्महत्याओं पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि 'कोटा में जो आत्महत्या हो रही है। वह दुखद और चिंता का विषय है। आठ महीने में 20 बच्चों ने सुसाइड कर लिया। मैं बचपन में डॉक्टर बनना चाहता था। रात को दो-तीन बजे तक पढ़ता था, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। मैंने हिम्मत नहीं हारी। रास्ता बदला। सोशल वर्कर बना। राजनीति में आया और आज आपके सामने हूं।'

 Ashok Gehlot

सीएम ने कहा कि 'परिवार को भी चाहिए कि बच्चों पर दबाव नहीं डाले। जो बनना चाहते हैं, बनने दें। सबका फिक्स है कि किसको क्या करना है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं सीएम बनूंगा, केंद्रीय मंत्री बनूंगा, लेकिन सब पद मुझे मिले। बच्चों पर इतना दबाव है, यह गंभीर हालत है। उनकी काउंसिलिंग अच्छे से होनी चाहिए।'

'हमारे देश की 55% आबादी नौजवान है'

महापंचायत में पहुंचे NSUI के प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा- 'हमारे देश की 55% आबादी नौजवान है। जबकि राजस्थान की 28% आबादी नौजवान है। 72 साल की उम्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को युवा मानते हैं। अगर इसी आंकड़े को सही माने। तो हमारे देश की 95% आबादी नौजवान हो जाएगी।'

'आज यहां राजनीतिक बात नहीं करूंगा'

उन्होंने कहा- 'मैं भले ही राजनीतिक व्यक्ति हूं। आज यहां राजनीतिक बात नहीं करूंगा। फिर भी मेरी बातों में लोग राजनीति ढूंढ ही लेते हैं। जैसे राजस्थान में सरकार विवेकानंद जी के नाम से हर जिले में हॉस्टल बनाने जा रही है। केंद्र सरकार उन्हीं हॉस्टल पर 18% जीएसटी वसूलेगी। यह अपने आप में राजनीति हो जाएगी।'

' Age is number, Young is feeling'

मेरा मानना है कि 'यूथ अपने आप में सबसे अलग होता है। अंग्रेजी में एक फ्रेज है। ' Age is number, Young is feeling' उम्र अपने आप में सिर्फ एक संख्या है। युवा होना एक एहसास है। एक ऐड आप लोगों ने जरूर सुना होगा, यह दिल मांगे मोर। यही युवा होने का एहसास है। युवा होने का एहसास यही होता है कि कम में हमारा काम नहीं चलने वाला है। हम सर्दी भी ज्यादा महसूस करते हैं। गर्मी भी हमें ज्यादा महसूस होती है। यही नौजवान होने का लक्षण है। नौजवान यूं ही किसी की बात नहीं मानता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+