राजस्थान सरकार 25 लाख लघु एवं सीमांत किसानों को निशुल्क बांटेगी बीज मिनीकिट वितरित
जोधपुर, 20 जून। राजस्थान सरकार किसानों के विकास के लिए आए दिन एक से बढ़कर एक योजना लाती है. इसी कड़ी में फिर से एक बार राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए विकासशील योजना की शुरुआत कर रही है, जिसमें राज्य सरकार के जरिए 25 लाख लघु एवं सीमांत किसानों को निशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किए जाएंगे. राज्य सरकार समग्र विकास के लिए 11 मिशन प्रारंभ किए गए हैं.

इनमें से महत्वपूर्ण बीज उत्पादन के लिए वितरण मिशन भी एक महत्वपूर्ण मिशन के रूप में है, जो साल 2022 में खरीफ फसल के लिए 10 लाख किसानों को संकर बाजरा बीज के किट दिए जा रहे हैं, जिसमें प्रत्येक किसान को डेढ़ किलो बाजरे का पैकेट सरकार के लिए उपलब्ध करवाकर किसानों को वितरित किया जा रहा है.
वहीं, सरकार के जरिए दिया जाने वाला 20 एकड़ के लिए आसानी से प्रयोग में किया जा सकता है, जिसके चलते नवसृजित पंचायत समिति धवा में लघु एवं सीमांत कृषक को प्रमाणित बाजरा की किस्म HHB-67 मिनीकिट लूणी विधायक महेंद्र विश्नोई की मुख्य अतिथि में 60 किसानों को मिनीकिट निशुल्क वितरण किए गए. इस बारे में विधायक बिश्नोई ने कहा कि, राज्य सरकार, किसानों के साथ में है. मुख्यमंत्री किसानों के हित में नई नई योजना ला रहे है. इस योजना में किसानों को फायदा मिल रहा है.
बता दें कि,सीएम अशोक गहलोत ने अपने बजट भाषण वित्तीय वर्ष 2022 - 23 में 'बीज स्वालंबन योजना' के आकार को दोगुना करने की बात कही थी. इसके तहत आगामी 2 साल में 50 हजार किसानों को लाभान्वित करने की घोषणा की गई थी. इसके तहत 30 करोड़ रुपये खर्च कर 9 लाख क्विंटल बीज का उत्पादन करवाया जाएगा. वहीं, मुख्यमंत्री बीज स्वालंबन योजना के तहत गेहूं , चना , जौ , ज्वार , सोयाबीन , मूंगफली , मूंग , मोठ एवं उड़द की फसलों की 10 वर्ष से कम अवधि की उन्नत किस्म के बीजों का उत्पादन किया जाएगा.
इसमें न्यूनतम 50 प्रतिशत लघु एवं सीमांत किसानों को शामिल किया जाएगा. इससे एक और किसानों की आय बढ़ेगी. वहीं, दूसरी और किसानों को फसलों के गुणवता पूर्ण बीज उपलब्ध हो सकेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच श्रीराम बिश्नोई , पूर्व सरपंच मूलाराम ढाका , सरपंच प्रतिनिधि सुभाष , कृषि पर्यवेक्षक सुभाष मीणा सहित किसानगण मौजूद थे.












Click it and Unblock the Notifications