Rajasthan: लंपी स्किन रोग को लेकर सरकार सजग, कृषि विभाग ने किया कृषक गोष्ठियों का आयोजन
भीम ,18 सितंबर। राजसमंद के भीम में कृषि विभाग के जरिए पंचायत समिति भीम में ग्राम पंचायत अजीतगढ़, समेलिया, सारोठ में गोवंश में फैली बीमारी लंपी स्किन रोग के प्रबंधन के संबंध में जागरूकता कृषक गोष्ठियों का आयोजन किया गया.

इस गोष्ठी में सहायक कृषि अधिकारी भीम कमलेश यादव ने बताया कि कृषकों को रोग के बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई. किसानों को रोग प्रबंध के संबंध में रोगी पशु को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने, पशु आवास को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखने, आवास परिसर में 2-3 प्रतिशत सोडियम हाइपो क्लोराइट या लाल दवा या फिनाइल के घोल का छिड़काव करे.
पशुपालन विभाग से संबंधित पंचायत के पशुधन सहायक ने मृत पशुओं को वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोज के बारे में बताया. साथ ही रोगी पशु की तुरंत सूचना पशुपालन विभाग को देने के लिए कहा. इस दौरान कृषि पर्यवेक्षक मीनाक्षी मुकेश विक्रम सिंह आदि मौजूद रहें.
आपको बता दें कि राजस्थान में गोवंशों में फैल रही लम्पी स्किन डिजीज के बढ़ते मामलों के बीच कार्मिकों की कमी सामने आने के बाद अब गहलोत सरकार एक्शन मोड पर है।इस बीमारी की रोकथाम और पशुचिकित्सकीय सेवाओं में प्रबंधन के मद्देनज़र कार्मिकों की संख्या में बढ़ोतरी के कदम उठाये जा रहे हैं। इसका अंदाज़ा इस बात से लगा सकते हैं कि पशुपालन विभाग ने रविवार को आदेश जारी कर 730 पशुधन सहायकों को नियमित नियुक्ति प्रदान की है।












Click it and Unblock the Notifications