Rajasthan: गहलोत सरकार दिव्यांगों को फ्री में दे रही है स्कूटी
Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत सरकार प्रदेश के दिव्यांगों को भी बड़ी राहत देने वाली है। जल्द ही राजस्थान में दिव्यांगों को स्कूटी वितरण किया जा सकता है। हालांकि वर्तमान में इसका रजिस्ट्रेशन चल रहा है। इसके बाद करीब 1 से डेढ़ महीने के बाद स्कूटी वितरण का काम होगा। हालांकि इसके लिए कुछ शर्ते होती है जो आवेदक को पूरी करनी होती है। बकायदा इसके लिए सरकार सर्टिफिकेट जारी करती है जिसके तहत यह पता चल पाता है कि हकीकत में कोई दिव्यांग है या नहीं।

स्कूटी के अलवा सरकारी नौकरी में भी मिलेगा फायदा
सभी शर्तें पूरी होने के बाद स्कूटी का वितरण किया जाता है। हालांकि दिव्यांग जनों को मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के अतिरिक्त अन्य भी कई सरकारी योजनाओं में सीधा फायदा पहुंचता है। फिर चाहे बात सरकारी नौकरी में दिव्यांग कोटे की हो। या फिर केंद्र सरकार की रेलवे में। रेलवे बकायदा दिव्यांग के लिए पास जारी करता है जिससे कि उसका किराया या तो लगता नहीं है और यदि लगता है तो वह भी बेहद कम।
राजस्थान में यह योजना पिछले एक दशक से चली आ रही है
आपको बता दें कि प्रदेश सरकार राजस्थान में हर वर्ष जिला मुख्यालय पर टॉप करने वाली छात्राओं को स्कूटी का वितरण करती है।












Click it and Unblock the Notifications