Jodhpur में बनेगी 600 करोड़ लागत वाली फिनटेक यूनिवर्सिटी: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी जोधपुर यात्रा के पहले दिन गवर्नमेंट फिजिकल कॉलेज में विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 'मोदी जी से मैं बार बार रिक्वेस्ट करता रहा हूं। 21वीं सदी आईटी का जमाना है। 600 करोड़ की लागत से फिनटेक यूनिवर्सिटी बन रही है। जो बड़ी सौगात होगी। फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन एनके सिंह से हमने रिक्वेस्ट की थी। जो जोधपुर के दामाद थे। उस कमेटी के रिकमंड के आधार पर ही राज्यों को काम मिलता है। दुर्भाग्य से भारत सरकार के वित्त मंत्रालय को ठंडे बस्ते में डाल दिया।'

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

एलिवेटेड रोड पर मुख्यमंत्री ने कहा कि' पहले इसे 1 हजार करोड़ से इसे राज्य सरकार बनाएगी। इसके बाद हम गडकरी से मिलें उन्होंने कहा इसे मैं बनाऊंगा। इससे जनता को राहत मिलेगी। एनके सिंह जो फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन ने फिनटेक यूनिवर्सिटी की रिकमंड की थी। मैंने इसे जोधपुर में बनाने का निर्णय लिया। दुर्भाग्य देखिए हम 600 करोड़ से इन्हे बना रहे हैं, लेकिन भारत सरकार पैसे नहीं दे रही है। जोधपुर के एमपी महोदय ने मांग की थी, फिनटेक यूनिवर्सिटी खोलने की मांग की थी, अब आप भारत सरकार से 200 करोड़ दिलवा दीजिए।'

फिजिकल कॉलेज में हुए समारोह में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 'प्रदेश के युवाओं के सपने पूरे कैसे हो, कैसे अच्छे खिलाड़ी तैयार करें, जिससे देश और प्रदेश के विकास, सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्रों में योग्य बन सकें। पिछली बार हमें 44 हजार लोगों ने सुझाव दिए। इस बार सिर्फ एक दिन में 20 हजार लोगों ने सुझाव भेजें। हम चाहेंगे अगले बजट में इन्हें शामिल करें।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'हम लोगों ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक शुरू किया। पूरे देश में इसकी चर्चा है। इसमें 30 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। 10 लाख महिलाएं शामिल हुईं। जोधपुर में आईटीआई, एम्स, एनएलयू, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, निफ्ट, एफडीडीआई, आयुर्वेद यूनिवर्सिटी जैसी इतनी संस्थाएं एक साथ होना जोधपुर का सौभाग्य है। मैं कहना चाहूंगा कि एमएलए मांगते मांगते थक जाएंगे, लेकिन मैं देते देते नहीं थकूंगा। ज्यादा जरूरत पड़ेगी तो धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+