राजस्थान में इनसो का जोरदार प्रदर्शन, छात्र संघ चुनाव की मांग कर रहे दिग्विजय चौटाला को लिया पुलिस हिरासत में
जननायक जनता पार्टी के छात्र संगठन इनसो ने राजस्थान में छात्र संघ चुनाव की मांग जोर-शोर से उठाई है। बुधवार को जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में सैकड़ों विद्यार्थियों ने जयपुर स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने दिग्विजय चौटाला, इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल सहित सैकड़ों युवाओं को हिरासत में ले लिया और मालवीय नगर थाने में ले गई।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हमें गिरफ्तार करके राजस्थान की गहलोत सरकार युवाओं की आवाज नहीं दवा सकती है और इनसो छात्र संघ चुनाव करवाकर ही दम लेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इनसो सीएम अशोक गहलोत के आवास का घेराव करेगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अगर फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो इनसो राजस्थान के हर कॉलेज, विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करेगी।
जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि राजस्थान सरकार के छात्र संघ चुनाव न कराने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करने पर उन्हें और इनसो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने गहलोत सरकार को चेताते हुए कहा कि उनकी रगों में चौधरी देवीलाल का खून है। हम न डरेंगे न झुकेंगे और सरकार के हर अलोकतांत्रिक कदम का डटकर विरोध करेंगे।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि छात्र हित में सरकार को जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव न होने के चलते इनसो ने विद्यार्थियों की मांग को उठाया है और सरकार को आईना दिखाया है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज कांग्रेस सरकार की छात्र विरोधी नीतियों से युवा वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत की कथनी और करनी में बहुत फर्क है क्योंकि अशोक गहलोत कहते है कि वे खुद छात्र राजनीति की वजह से मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे है लेकिन आज छात्र संघ चुनाव न करवाकर गहलोत गरीब, आम परिवार के युवाओं को राजनीति में आने से रोक रहे हैं।
दिग्विजय ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत को राजस्थान में होने वाले चुनाव में हार का डर है इसलिए उन्होंने छात्र संघ चुनाव पर ताला लगाने का काम किया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनसो ने इसी के खिलाफ आवाज बुलंद की लेकिन गहलोत सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया लेकिन इनसो इससे डरने वाली नहीं है और छात्र संघ चुनाव की लड़ाई जारी रहेगी। साथ ही दिग्विजय ने यह भी उम्मीद जताई कि छात्र संघ चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर है और हाईकोर्ट से विद्यार्थियों के हित में फैसला आएगा।
-
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट?












Click it and Unblock the Notifications