Rajasthan: संजीवनी स्कैम के मामले में सीएम गहलोत ने अपनाया सख्त रुख, डेढ़ दर्जन केस दर्ज
Sanjivani Scam: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी निवेशकों को उनके रुपये दिलाने का वादा किया था।

Rajasthan: संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी की ओर से निवेशकों को मोटा मुनाफा देने का लालच देकर लाखों करोड़ों की ठगी के मामले में सीएम अशोक गहलोत ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के विरुद्ध पिछले 3 दिनों में करीब डेढ़ दर्जन एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है। संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी का मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. अब संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के निवेशकों के गबन के बाद पीड़ित लगातार एफआईआर दर्ज करवा रहे हैं. इसके साथ ही सभी परिवारों को एसओजी के जरिए जांच करने के बाद केसों को संबंधित थानों में भिजवाए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि इस वक्त संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी से जुड़े कई लोग जेल में बंद है. निवेशकों ने कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर उनके साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत की थी।
यह मामले हुए दर्ज
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ईस्ट के महामंदिर थाने में अरुणा गहलोत, पत्नी भवानी सिंह गहलोत की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मान जी का हत्था क्षेत्र में स्थित संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के ऑफिस में अध्यक्ष, प्रबंध मंडल, पदाधिकारी व संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी शाखा प्रबंधक ने मिलीभगत करके 2,75,656 रुपये की राशि का गबन कर हड़प लिए हैं. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका 1 लाख 10 हजार और 1 लाख 20 हजार रुपए की जमा राशि का ब्याज भी नहीं दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications