Rajasthan: जोधपुर पहुंचे सीएम गहलोत, पावटा मंडी में बने आधुनिक बस स्टैंड का करेंगे लोकार्पण
Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे, अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वे आरपीएल का उद्घाटन व जोधपुर के नए बस स्टैंड के उद्घाटन सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सोमवार दोपहर जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम 6 बजे बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में राजस्थान प्रीमियम लीग (आरपीएल) का शुभारंभ करेंगे।

28 अगस्त को सुबह 11.30 बजे बासनी में मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के ऑडिटोरियम एवं स्किल डवलपमेंट सेंटर का लोकार्पण करेंगे और इसके बाद शाम 5 बजे पावटा बस स्टैंड के लोकार्पण समारोह में हिस्सा लेंगे।
गहलोत अपनी जोधपुर यात्रा के दौरान सेहत के कारणों से डॉक्टर्स की सलाह पर आम जनता से नहीं मिलेंगे। साथ ही प्रस्तावित कार्यक्रमों के अलावा किसी अन्य कार्यक्रम में हिस्सा भी नहीं लेंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिस बस स्टैंड का लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित करेंगे उसके निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2019-20 में हुई थी, इसके लिए कुल स्वीकृत 5015 लाख रुपए थी जिसमें से 3771.25 लाख की धनराशि व्यय हो चुकी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुसार आवागमन सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों को सुगम यात्रा का सुकून प्रदान करने की दृष्टि से आंचलिक विकास के क्षेत्र में बहुत बड़ा तोहफा है, जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications