Rajasthan: विपक्ष ने उठाए सवाल तो बोले राज्य मंत्री, 'सीएम अशोक गहलोत ने पेश किया उत्कृष्ट बजट'
खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं और राहत देना केंद्र सरकार का कर्तव्य है लेकिन यह काम राज्य सरकार कर रही है।

Rajasthan: राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने गुरुवार को कहा कि विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोगों के पास जाना चाहिए और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना चाहिए। प्रताप सिंह खाचरियावास ने यह भी कहा कि पार्टी के लोगों को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किए गए बेहतरीन बजट पर भी प्रकाश डालना चाहिए। सीएम के द्वारा पेश किए गए बजट की ओर भी लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहिए।
अशोक गहलोत ने पेश किया उत्कृष्ट बजट
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं और राहत देना केंद्र सरकार का कर्तव्य है लेकिन यह काम राज्य सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि "मुख्यमंत्री ने एक उत्कृष्ट बजट पेश किया है। विधानसभा चुनाव में दस-ग्यारह महीने बचे हैं और पार्टी की नीतियों और राज्य के बजट को लोगों के बीच ले जाना हमारा कर्तव्य है।"
कई घोषणांए भी कर सकते हैं सीएम
आपको बता दें कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर दिया है, मुख्यमंत्री ने आज 4 बजे आएगा बजट बहस पर जवाब देंगे, इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया विपक्ष का नजरिया रखेंगे, वही इस दौरान राजस्थान बजट 2023 से जुड़ी अतिरिक्त घोषणांए भी कर सकते हैं। इसके साथ ही बेरोजगारों को दिए जाने वाले बेरोजगारी भत्ते में इंटरशिप की अनिवार्यता खत्म करने और भत्ते की राशि बढ़ाए जाने की भी पूरी उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications