'मैं खुद OBC और तीन बार का मुख्यमंत्री', सीएम गहलोत ने क्यों कहा ऐसा?

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री तो अडानी का नाम लेने को भी तैयार नहीं हैं।

ashok gehlot

Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राहुल गांधी पर मोदी सरनेम संबंधी बयान के जरिए ओबीसी का अपमान करने के आरोप लगाने को लेकर बीजेपी की आलोचना की और सवाल किया कि क्या नीरव मोदी ओबीसी है?

'मैं खुद ओबीसी और तीन बार का मुख्यमंत्री'

राजघाट पर अशोक गहलोत ने कहा कि 2017 गुजरात विधानसभा में जिस तरह नरेंद्र मोदी ने नीच शब्द को अपमान बता कर फायदा उठाया वैसे ही देश भर में करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी और पिछड़ों को आगे बढ़ाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि क्या मैं ओबीसी नहीं हूं? मैं तीन बार का मुख्यमंत्री हूं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओबीसी नहीं हैं क्या? उन्होंने कहा कि मैं अपनी कम्यूनिटी का असेम्बली में एक ही मेंबर हूं और बार-बार मैं सीएम बनता हूं ।

'हमें इनको सबक सिखाना होगा'

उन्होंने कहा कि ये (बीजेपी) केवल लोगों को गुमराह कर रहे हैं, ये लोग केवल मुखौटा पहने हुए हैं. हम सब को इस खतरे को समझना होगा, इनको सबक सिखाना होगा. बता दें कि मानहानि मामले में सूरत की एक कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है. इसी के साथ उनकी लोकसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+