दीपावली पर CM अशोक गहलोत पहुंचे जोधपुर, जानिए क्या-क्या कहा
Rajasthan News: विधानसभा चुनाव के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दीपावली पर जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सिर्फ आप लोगों से मिलने जयपुर से यहां आया हूं। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि हिंदुस्तान में राजस्थान ऐसा राज्य जहां आम व्यक्ति के लिए 25 लाख का बीमा है।
इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि पूरे देश में केंद्र ने केटेगरी तय कर 5 लाख का बीमा रखा, इसका फायदा हर व्यक्ति को नहीं मिलता है। कहा कि दुनिया के मुल्कों में कानून बनना चाहिए, जैसा राजस्थान में हमने बनाया है। प्रदेश में किसानों की जमीन कुर्क नहीं हो, इसके लिए कानून बना दिया गया है। शहरी रोजगार गारंटी लागू की, आईटी में राजस्थान नंबर वन पर है।

साथ ही, दूध उत्पादन में भी राजस्थान आज एक नंबर पर है, किसी समय में यूपी था। वहीं, 1 करोड़ 4 लाख लोगों का बिजली बिल जीरो हुआ। इसके अलावा किसानों को भी बिजली में राहत दी। गरीब-अमीर के बीच खाई नहीं बढ़नी चाहिए, ऐसा बजट में ध्यान रखकर बनाया गया है।
खाद्य सामग्री का अतिरिक्त पैकेट लोगों को दिया गया। 500 में सिलेंडर दिया। वहीं, दबाव में केंद्र को भी 200 रुपये कम करने पड़े। इसके साथ ही सीएम गहलोत ने कहा 7 गारंटी दी हमने। आज सब लोग खुश है, उस रूप में काम हो रहा है। इस बार राजस्थान को नंबर वन बनाने की दीपावली है, संकल्प लेने की दीपावली है।
कहा कि युवाओं की अच्छी शिक्षा का संकल्प लेने की दीपावली, किसानों के खुशहाली को बढ़ाने की दीपावली है। आप सभी को संकल्प वाली दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके पास कहने को बहुत कुछ है, विपक्ष के पास कुछ नहीं है। अब अमित शाह आ जाए या मोदी जी आ जाए यह सिर्फ भड़काने वाले लोग हैं।
प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के पास अब धर्म के नाम से भड़काने के अलावा कुछ नहीं रहा हैं। कर्नाटक में बजरंगबली करते करते थक गए, लेकिन नहीं चला। वहीं, सीएम गहलोत ने मीडिया पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि सभी दबाव में काम करते इनके हाथ में कुछ नहीं है। कोरोना में काम से सरकार बनती, तो हम नंबर वन रहे।












Click it and Unblock the Notifications