Rajasthan: 'बोलने नहीं दे रहे हैं और कहते हैं माफी मांगो', मोदी सरकार पर बरसे सीएम गहलोत

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से परेशान हो गई है और इसलिए वो जानबूझकर राहुल गांधी की इमेज खराब करने में लगी है।

ashok gehlot

Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी को लेकर कहा कि उन्होंने लंदन में वहीं बोला जो यहां कई बार बोल चुके हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि आज आलोचना करने वाले जेल जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूरत वाला मुद्दा अडानी और मोदी के रिश्ते के संसद में सवाल के बाद उठा, आज तक इतिहास में ऐसा कभी नहीं उठा।

'आखिर मोदी जी क्या चाहते हैं?'

कांग्रेस नेता गहलोत ने कहा कि आखिर मोदी जी क्या चाहते हैं, आरोप लगे हैं जिसका जवाब न उन्होंने दिया न किसी और ने। उन्होंने कहा, "इंटरनेट के जमाने में कोई किसी को कही भी सुन सकता है। राहुल गांधी ने लंदन में वही बोला जो यहां कई बार बोल चुके हैं, भारत जोड़ो यात्रा में कई बार बोल चुके हैं। राहुल गांधी का माइक म्यूट किया गया, एक्स्पेल किया गया। बोलने नहीं दे रहे हैं और कहते हैं माफी मांगो, कैसे मांगे। "

'JPC की रचना क्यों नहीं करते?'

अशोक गहलोत ने कहा, "20 हजार करोड़ रुपये अडानी के पास कहां से आए, इसका जवाब पीएम ने क्यों नहीं दिया। JPC की रचना क्यों नहीं करते, अगर आप सच्चे हैं तो JPC क्यों नहीं बनते, यात्रा के दौरान अगर कोई अपना दुखड़ा रोता है और वो अपने भाषण में कहता हो तो क्या उसका हिसाब दूं कैसे याद रहेगा, कौन मिला था, क्या डिटेल है।"

उन्होंने कहा, "गृह मंत्रालय से विपक्षी पार्टियों के खिलाफ जहां-जहां मुकदमे चल रहे हैं उसकी मॉनिटरिंग की जाती है। इन्होंने कानून के राज की धज्जियां उड़ा दी हैं। जनता के साथ बिना, अकेली राजनीतिक पार्टियां इसके खिलाफ कुछ नहीं कर पाएंगी। पीएम मोदी और अमित शाह में इतना घमंड है कि राहुल गांधी भले ही समाज के सही मुद्दे उठाए, मगर उन्हें चिंता नहीं है। ओबीसी की बेइज्जती खुद पीएम कर रहे हैं और जेपी नड्डा इस पर कार्यक्रम बना रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+