Rajasthan: जम्मू कश्मीर के आतंकी मुठभेड़ में चूरू का लाल शहीद, सचिन पायलट ने किया नमन
Rajasthan: जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सेना के जवानों के बीच 13 सितंबर से मुठभेड़ जारी है, अब तक इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के कर्नल, मेजर जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी की शहीद हो चुके है तो जवाबी कार्रवाई में सेना ने भी तीन आतंकियों को ढेर किया, अब इस एनकाउंटर में राजस्थान के एक वीर के शहीद होने की खबर सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर में चल रहे मुठभेड़ के दौरान चूरू जिले का जवान योगेश कुमार ने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
सचिन पायलट ने किया नमन
तो वहीं टोंक विधायक सचिन पायलट ने शहीद जवान योगेश कुमार को नमन किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि' जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए चूरू जिले के लंबोर गांव के वीर सपूत, भारतीय सेना के जवान योगेश जी की शहादत को मैं नमन करता हूं। मातृभूमि की सुरक्षा में आपका यह सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।जय हिंद!'
सादुलपुर के लंबोर गांव के रहने वाले थे शहीद योगेश
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में राजस्थान के चुरू जिले का लाल योगेश कुमार शहीद हो गया. योगेश चुरू जिले के सादुलपुर तहसील के निकटवर्ती गांव लंबोर बड़ी का रहने वाला था, बताया गया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान योगेश के सीने में गोली लगी. जिससे वो शहीद हो गए।
योगेश 2013 में ही खेल कोटे से सेना में भर्ती हुए थे
28 वर्षीय योगेश पुत्र पृथ्वी सिंह इंडियन आर्मी के 18 केवलरी आर्म्ड के 14 राष्ट्रीय राफेल में डेपुटेशन पर तैनात थे. योगेश 2013 में ही खेल कोटे से सेना में भर्ती हुए थे, योगेश का पार्थिव दे आज रात तक सादुलपुर पहुंच सकता है . जहां राष्ट्रीय सम्मान के साथ सोमवार को शहीद योगेश का अंतिम संस्कार किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications