Rajasthan: गहलोत सरकार ने परीक्षार्थियों के लिए उठाया बड़ा कदम, जानिए क्या?
Rajasthan: परीक्षार्थियों को गहलोत सरकार का तोहफा, परीक्षा के लिए नहीं देना होगा बार-बार शुल्क।

Rajasthan: राजस्थान में प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बार-बार आवेदन शुल्क जमा कराने की आवश्यकता नहीं होगी. आपको बता दें कि गहलोत सरकार ने ऐलान किया है की राज्य में सभी परीक्षार्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस प्रणाली शुरू की गई है. इसके माध्यम से आवेदक राज्य की सभी सरकारी परीक्षाओं में सरलता से बैठ सकेंगे।
400 एवं 600 रुपए शुल्क किया निर्धारित
राज्य सरकार ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रणाली में भी कुछ नियम तय किए हैं, जिनके पालन होने पर ही उम्मीदवार परीक्षा में बैठ पाएंगे. इस प्रणाली के लिए सरकार ने सामान्य वर्ग, राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए 600 रुपए तथा शेष अन्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 400 रुपए का आवेदन शुल्क तय किया गया है. इस राशि के भुगतान के बाद उम्मीदवार को अगली परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन
सरकार की वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस प्रणाली के माध्यम से उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा. तभी उसे शुल्क का भुगतान करना होगा. इसके बाद कोई शुल्क नहीं देना होगा. ऐसा करने से राज्य सरकार पर लगभग 200 करोड़ रुपए का वित्तीय खर्च आएगा।












Click it and Unblock the Notifications