राजस्थान: 12 सितंबर से ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक, सीएम गहलोत करेंगे शुभारंभ

जयपुर, 11 सितंबर। प्रदेश में 29 अगस्त से शुरू हुए ग्रामीण ओलंपिक के तहत अब 12 सितंबर सोमवार से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज होने जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को प्रदेश के 3 जिलों का दौरा करके ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक का आगाज करेंगे।

राजस्थान: 12 सितंबर से ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक

सीएम गहलोत कल चूरू, सीकर और जयपुर जिलों के दौरे पर हैं, जहां ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभारंभ करने के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से चूरू के राजगढ़ के लिए रवाना होंगे और 11 बजे चूरू से राजगढ़ पहुंचकर ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभारंभ करेंगे और साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करने के साथ जनता से भी संवाद करेंगे। राजगढ़ में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर सीएम गहलोत ग्रामीण ओलंपिक का शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 1:30 बजे सीकर के फतेहपुर पहुंचेंगे, जहां पर फतेहपुर के खोटिया गांव में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिताओं का अवलोकन करेंगे और साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान स्थानीय विधायक हाकम अली सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके पश्चात अपराह्न 3:30 बजे सीएम गहलोत जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में पहुंचेंगे, जहां पर चौमूं के खेल स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी खेलकूद प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+