Rajasthan: UPA को बदनाम करके और लोगों का ध्रुवीकरण करके भाजपा ने सत्ता पाई: CM गहलोत

Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को बदनाम करके और लोगों का ध्रुवीकरण करके सत्ता हासिल की। गहलोत ने लोगों को सांप्रदायिक राजनीति से सावधान रहने की सलाह दी और कहा कि देश तनाव, हिंसा व सांप्रदायिकता का माहौल बर्दाश्त नहीं कर सकता।

CM Ashok Gehlot

गहलोत ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की सराहना की। उन्होंने कहा, "लोग संप्रग सरकार को बदनाम करने की उन चालों से वाकिफ हैं, जिनका इस्तेमाल करके भाजपा सत्ता में आई थी। न तो लोकपाल लागू हुआ और न ही काला धन वापस लाया गया। भाजपा लोगों का ध्रुवीकरण करके और संप्रग सरकार को बदनाम करके सत्ता में आई।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी देश में एक इतिहास रचने जा रहे हैं और उनकी यात्रा देश के सामने आने वाली चुनौतियों पर केंद्रित है।

गहलोत ने कहा, "चुनौतियां फासीवादी और सांप्रदायिक ताकतों से हैं। हम इस देश को तबाह करने के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों की निंदा करते हैं। संविधान चरमरा गया है और लोकतंत्र खतरे में है। बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी से आम आदमी बुरी तरह प्रभावित है। ऐसे में राहुल गांधी का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंच रहा है।" उन्होंने कहा, "यह देश तनाव, हिंसा और सांप्रदायिकता के माहौल को बर्दाश्त नहीं कर सकता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+