Rajasthan: 'हमारी कोशिशों के ही कारण लोग कह रहे हैं कांग्रेस वापस आ रही है', सीएम गहलोत का बयान

Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि हमारी योजनाओं के कारण लोग कहने लगे हैं कि कांग्रेस सरकार आ सकती है। सरकार आ सकती है और सरकार आ रही है। इसमें बहुत फर्क होता है। इसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी। योजनाओं से पब्लिक पर्सेप्शन बदला है, लेकिन सरकार बनाने के लिए बहुत-सी चीजें करनी होती हैं। उसमें कई फैक्टर काम करते हैं। मुझे पता है, हम कहां कमजोर हैं। कहां ठीक हैं। गहलोत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को सीएम हाउस से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

ashok gehlot

गहलोत ने कहा- कांग्रेस पदा​धिकारी अगर फील्ड में मेहनत करेंगे तो पब्लिक पर्सेप्शन बदलेगा। अब तक जो लोग कह रहे हैं कि सरकार आ सकती है। आप फील्ड में सरकार की स्कीम्स का माहौल बना दोगे तो एक महीने में ही लोग कहने लगेंगे- कांग्रेस सरकार आ रही है। पहली बार माहौल बना है। आप लोग मेहनत करोगे तो ही हम कामयाब होंगे।

चुनाव जीतने के लिए कई चीजें करनी पड़़ती हैं

गहलोत ने कहा- प्रदेश में जो माहौल बना है, वह मेरे अकेले की वजह से नहीं बना है। केवल बजट पेश करना ही सब कुछ नहीं होता। बजट पेश करना और बजट इंप्लीमेंट करना अलग-अलग बात होती है।मैंने अधिकांश घोषणाओं को इंप्लीमेंट करना शुरू कर दिया है। इन सब बातों के बावजूद हमें चुनाव जीतने के लिए कई बातें करनी पड़ती हैं। इनमें व्यवहार भी है, मेहनत और जनसंपर्क सहित कई बातें शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+