सीएम अशोक गहलोत ने गिना दिए GDP के आंकड़े, Video शेयर करके भाजपा को दिया जवाब
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने एक वीडियो शेयर करते हुए था कि 'हम योजनाएं लेकर आते हैं और कांग्रेस सरकार आकर सिर्फ उसका फीते काटने का काम करती है।'

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने के साथ ही अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बीच वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है. गहलोत ने अब राजे के आरोपों पर पलटवार करते हुए जवाब दिया है. सीएम ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर राजस्थान की आर्थिक स्थिति के आंकड़े बताए हैं. गहलोत ने कहा कि आज हम देश में GDP के मामले में नंबर 2 पर आ गए है और जहां उन्होंने कहा कि मैं गर्व से कह सकता हूं कि राजस्थान 11.04% जीडीपी के साथ देश में दूसरे स्थान पर है. गहलोत ने कहा कि पिछली सरकार में बीजेपी के शासन के दौरान 2018-19 में हमारा जीडीपी आंकड़ा 2.37% पर आ गया था. माना जा रहा है कि सीएम गहलोत ने वीडियो शेयर कर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को सरकार के कामों को लेकर जवाब दिया है.
मालूम हो कि पूर्व सीएम राजे ने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया था जहां उन्होंने सरकार बदलने के 5 साल के पैटर्न पर बोलते हुए कहा था कि हम योजनाएं लेकर आते हैं और कांग्रेस सरकार आकर सिर्फ उसका फीते काटने का काम करती है।
गहलोत ने गिनवा दिए जीडीपी के आंकड़े
दरअसल गहलोत ने बीते गुरुवार को विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार की ओर से जवाब दे रहे थे और इस दौरान दिए भाषण का एक हिस्सा गहलोत ने रविवार को शेयर किया।गहलोत ने कहा कि कोरोना आने के बावजूद हमारी सरकार में राजस्थान ने आर्थिक मोर्चे पर प्रगति की है. सीएम ने कहा कि कोरोना ने देश से लेकर राज्यों के आर्थिक हालात बदल गए लेकिन उसके बावजूद हमारी 11.04% वृद्धि रही है।
फीते काटने का काम करती है कांग्रेस
मालूम हो कि राजे ने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि हम जनता की आशाओं के अनुसार योजनाओं पर काम शुरू करते हैं और कांग्रेस आकर सिर्फ उनके फीते काटने का काम करती है. इसके अलावा राजे ने कहा था कि जनता को समझना चाहिए कि 5 साल में काम पूरे नहीं होते हैं और 5 साल ऐसे ही निकल जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications