Rajasthan: स्मार्ट योजना के प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं को मिला लाभ, सीएम गहलोत ने किया Tweet
Rajasthan: 'इंदिरा गांधी स्मार्ट योजना के तहत प्रदेश के चिरंजीवी परिवारों की 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं को 3 वर्ष तक फ्री इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन दिया जा रहा है। प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं एवं बालिकाओं को दिया जा रहा है लाभ।', ये Tweet राज्य सरकार की ओर से रविवार को किया गया है। आपको बता दें कि आज सीएम गहलोत ने जनता से किया हुआ वादा निभाया है।

आपको बता दें कि 11 अगस्त 2023 को सीएम गहलोत ने बिड़ला ऑडिटोरियम सभागार में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के शुभारम्भ अवसर पर कहा था कि उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर एवं लाभार्थी महिलाओं-छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान कर योजना का शुभारम्भ किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 50 प्रतिशत वादे पूरे कर लिए गए हैं।
इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के माध्यम से राज्य सरकार अपना एक और वादा पूरा कर रही है. योजना के अंतर्गत प्रत्येक स्मार्टफोन के लिए 6800 रुपये लाभार्थियों को डीबीटी किये जा रहे हैं तथा प्रारम्भ में 20 जीबी डाटा उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना के दूसरे चरण में 80 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन उपलब्ध करवाए जाएंगे. महिलाओं को स्मार्टफोन उपलब्ध करवाना रेवड़ी नहीं होकर महिला सशक्तीकरण का एक माध्यम है. मोबाइल के अनेक तरह के उपयोग हैं, जिनसे जीवन सुगम होता है।
राजीव गांधी का सपना हो रहा साकार
गहलोत ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश में आईटी क्रान्ति का सपना देखा था, जो आज साकार हो रहा है. प्रारम्भ में इसे लेकर कई तरह की आशंकाएं जाहिर की गई थीं, जो बाद में निर्मूल साबित हुई. उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार की अधिकांश गवर्नेंस आईटी आधारित हो रही है. प्रदेश में वर्तमान में 80 हजार से अधिक ई-मित्र के माध्यम से 600 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं. आज राजस्थान आईटी के क्षेत्र में नंबर वन राज्य बनकर उभरा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी दूरदृष्टा एवं महिला सशक्तीकरण के पैरोकार थे. उनकी वजह से महिलाओं को पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण का लाभ मिल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications