कांग्रेस कब शुरू करेगी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान?, आ गई तारीख

अहदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस कब से ताल ठोकेगी, इसका जवाब है राहुल गांधी का दौरा। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि, राहुल गांधी गुजरात आएंगे। वह खुद पार्टी का इलेक्‍शन कैंपेन लॉन्‍च करेंगे। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि, राहुल गांधी 5 सितंबर को गुजरात पहुंचकर राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी का प्रचार अभियान शुरू करेंगे।

rahul gandhi will launch Congress campaign for Gujarat assembly elections

बता दें कि, के.सी. वेणुगोपाल राज्यसभा के सदस्य भी हैं। आज उन्‍होंने यह जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और साल के अंत में होने वाले चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची 15 सितंबर से पहले जारी कर दी जाएगी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने आज कहा कि, ''राहुल गांधी पांच सितंबर को विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। वह यहां (अहमदाबाद) आएंगे और चुनावी तैयारियों से संबंधित व्यापक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।'' वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस ने बुधवार को गुजरात में 90 दिन का चुनावी कार्यक्रम शुरू किया है। गांधी अपने नेतृत्व में सात सितंबर को शुरू होने वाली पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से दो दिन पहले गुजरात का दौरा करेंगे। गुजरात में कांग्रेस पार्टी लगभग तीन दशक से सत्ता से बाहर है और राज्य में भाजपा का शासन है।

rahul gandhi will launch Congress campaign for Gujarat assembly elections

वेणुगोपाल ने कहा, ''गांधी की पांच सितंबर की यात्रा गुजरात चुनाव अभियान की शुरुआत के सिलसिले में होगी। भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले वह महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि गुजरात का आशीर्वाद लेंगे।'' वेणुगोपाल कांग्रेस की चुनाव तैयारियों को लेकर राज्य के नेताओं के साथ एक बैठक में हिस्सा लेने आए थे। बैठक में वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक अशोक गहलोत और गुजरात प्रभारी व राजस्थान के विधायक रघु शर्मा भी शामिल थे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने पिछली बार 10 मई को गुजरात का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने दाहोद में एक आदिवासी रैली को संबोधित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+