Rajasthan: राहुल गांधी की सदस्यता को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने कही खास बात

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी देश की आवाज हैं, भाजपा की इस तानाशाही के खिलाफ अब ये आवाज और मजबूत होगी।

Ashok Gehlot

Ashok gehlot on Rahul Gandhi:राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करना एक बड़ी साजिश है, उन्होंने कहा कि इसे यह देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. गहलोत ने यह बात एक ट्वीट में कही है. इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है. यह राहुल गांधी को भाषण है. यह भाषण उन्होंने श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर दिया था।

क्या लिखा है अशोक गहलोत ने

इस वीडियो को शेयर करते हुए अशोक गहलोत ने लिखा है,''सुनिए भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर श्री राहुल गांधी के दिल की बात.''

कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाया

केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता शुक्रवार को रद्द कर दी गई थी. इसके बाद से कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाया है. वो इस फैसले के खिलाफ सड़क पर लड़ाई लड़ने का फैसला किया है. देश भर में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शुक्रवार से ही प्रदर्शन कर रहे हैं. राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा सचिवालय की कार्रवाई के खिलाफ कई विपक्षी दलों का भी समर्थन कांग्रेस को मिला है.

राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म करना तानाशाही है

लोकसभा सचिवालय की अधिसूचना जारी होने के बाद अशोक गहलोत ने कहा था कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरण है. उन्होंने कहा था कि बीजेपी ये ना भूले कि यही तरीका उन्होंने श्रीमती इन्दिरा गांधी के खिलाफ भी अपनाया था और मुंह की खानी पड़ी थी. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल जी ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिंसा का मुद्दा उठाया. इन पर ध्यान देने की जगह बीजेपी की सरकार राहुल जी के खिलाफ दमनकारी कदम उठा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+