Rahul Gandhi Disqualified: 'BJP जनता की आवाज उठाने से नहीं रोक सकती', पायलट ने साधा केंद्र पर निशाना

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक से विधायक सचिन पायलट ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 'भाजपा हमें रोक नहीं पाएगी।'

Rahul Gandhi Disqualifie

Rajasthan: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने को लेकर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने राहुल की सदस्यता समाप्त करने पर सवाल खड़े करते हुए ट्वीट किया है।

पायलट ने लिखा है-'भारतीय लोकतंत्र के लिए आज शर्मनाक दिन है। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करके भाजपा ये ना समझे कि जनता की आवाज उठाने से उनको रोक देगी। हम जनता के लिए, सच के लिए आवाज उठाते रहेंगे'।

राहुल गांधी लोकसभा सदस्यता के अयोग्य घोषित

केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से सांसद राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय के सेक्रेटरी जनरल उत्पल कुमार सिंह ने नोटिफिकेशन निकालकर लोकसभा सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिया है।

नोटिफिकेशन में लिखा है कि लोकसभा सांसद राहुल गांधी को चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट कोर्ट, सूरत से दोषी ठहराए जाने पर केरला के वायनाड संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्यता से डिसक्वालीफाई किया जाता है। उन्हें दोषी ठहराए जाने की तारीख 23 मार्च 2023 से ही भारतीय संविधान के आर्टिकल 102 (1)(e) के प्रावधानों और रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट 1951 के सेक्शन 8 के तहत यह यह एक्शन लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+